उत्तर प्रदेश

ABVP ने गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में मनाई Vivekananda Jayanti, याद किए विवेकानंद के उपदेश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ दक्षिण ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य वक्ता प्रो. रश्मि शर्मा, मुख्य वक्ता प्रो. अल्का सिंह, प्रान्त उपाध्यक्ष अवध प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अविजित झा, नगर मंत्री अमन दूबे मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ. पिंकी शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्य वक्ता अल्का सिंह ने बताया अभाविप स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर दुनिया भर के कैम्पसों में काम करती है। अभाविप ही एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो विवेकानंद के विचारों से ओत-प्रोत युवा तैयार करता है। विश्व भर में उनके विचारों पर काम करता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राश्मि शर्मा ने 1893 में शिकागो में हुए सम्मेलन की याद दिलाते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्की विदेश में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. पिंकी शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य शांतुल शुक्ला, बीबीएयू इकाई मंत्री सत्यम पांडे, नगर सहमंत्री धर्मवीर पाल, जितेन्द्र ‌यादव, आश्रेय द्विवेदी, देव अरोड़ा, अंकुर पटेल, विशाल शुक्ला, जिला विस्तारक सत्यम दुबे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button