खेल-खिलाड़ी

एबी डिविलियर्स ने रोहित-विराट के आलोचकों को लताड़ा, जानिए किसे कहा- ‘कॉकरोच’

भारतीय क्रिकेट के दो महान बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर उंगली उठाने वालों को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने कड़ा संदेश दिया है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में दोनों की धमाकेदार पारियों के बाद डिविलियर्स ने आलोचकों को ‘कॉकरोच’ की उपमा देकर करारा तमाचा जड़ा। उनका कहना है कि करियर के अंतिम दौर में पहुंचते ही ऐसे लोग अपने छिपे ठिकानों से बाहर आकर खिलाड़ियों को बदनाम करने लगते हैं।

डिविलियर्स का साफ संदेश

फेसबुक लाइव में डिविलियर्स ने कहा, “ये लोग कौन होते हैं, यह समझ से परे है… क्या इन्हें इंसान कहना भी ठीक रहेगा? जैसे ही कोई स्टार खिलाड़ी अपने सफर के आखिरी मोड़ पर पहुंचता है, ये तिलचट्टे अपने बिलों से रेंगते हुए बाहर आ जाते हैं। आखिर क्यों? जिन्होंने देश और खेल के लिए इतना त्याग किया, उन्हें नीचा दिखाने का हक किसने दिया?

रोहित-विराट ने मैदान पर दिया मुंहतोड़ जवाब

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में रोहित और विराट ने बल्ले से अपनी क्लास दिखाई। रोहित ने दूसरे मैच में फिफ्टी और तीसरे में शानदार सेंचुरी ठोकी, जबकि विराट ने लगातार दो डक के बाद तीसरे मुकाबले में नाबाद 74 रनों की पारी खेलकर साबित किया कि उनमें अभी भी आग बाकी है। इन पारियों ने स्पष्ट कर दिया कि दोनों भारतीय टीम की मजबूत नींव बने हुए हैं।

आलोचकों को डिविलियर्स की सलाह

डिविलियर्स ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से रोहित और विराट को अनावश्यक ट्रोलिंग का शिकार बनाया जा रहा है। “लोग बेवजह इन्हें कमजोर दिखाने पर तुले हैं। लेकिन सच तो यह है कि यही खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को विश्व पटल पर चमकाया है। इन्हें सेलिब्रेट करना चाहिए, न कि नीचा दिखाना।

उन्होंने यह भी कहा कि नकारात्मकता फैलाने वाले मुट्ठी भर लोग हैं, जबकि करोड़ों प्रशंसक इन दोनों के करियर का सम्मान करते हैं और उनके योगदान को दिल से सराहते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777