मनोरंजन

बच्चे नहीं होते तो फिल्में छोड़ देता: Aamir Khan

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि अगर उनके बच्चे नहीं होते तो उन्होंने फिल्म बनाना छोड़ दिया होता क्योंकि वह अपने परिवार और प्रियजनों के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाने के कारण खुद से नाराज और चिढ़ महसूस करने लगे थे।

खान ने कहा कि लगभग ढाई साल पहले उन्हें एहसास हुआ कि सिनेमा के प्रति उनका जुनून उनके जीवन पर हावी हो गया है, जिसमें बच्चों-जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान के साथ उनका रिश्ता भी शामिल है।

उन्होंने यहां न्यूज18 इंडिया के ‘अमृत रत्न 2023’ कार्यक्रम में कहा, करीब ढाई साल पहले, मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने जुनून में इतना खो गया था कि मैंने अपने रिश्तों को पर्याप्त समय नहीं दिया। मैं परेशान और दुखी था। अगर मेरे बच्चे नहीं होते तो मैंने फिल्में छोड़ दी होतीं। मैं खुद से नाराज था और चिढ़ महसूस कर रहा था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button