विश्‍व

वेनेजुएला में ढह गई एक खदान, 15 लोगों की मौत..Nicolás Maduro ने सुरक्षा टीमों को भेजा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कराकस। वेनेजुएला के दक्षिणपूर्वी बोलिवर राज्य के अंगोस्टुरा शहर के ला परागुआ में एक खदान ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बुधवार रात को दी।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद फंसे खनिकों का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव दल को इलाके में तैनात किया जा रहा है। मादुरो ने राज्य टेलीविजन पर कहा, हमने बोलिवर राज्य के गवर्नर एंजेल मार्कानो के साथ मिलकर सभी नागरिक सुरक्षा

टीमों को तुरंत भेज दिया है और हम खोज एवं बचाव को मजबूत करेंगे। मादुरो ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ड्रिलिंग के कारण खदान ढहा है और 30 मीटर की गहराई तक ढह गया।

नाइजीरिया में लासा बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई 
अबुजा, 22 फरवरी (वार्ता) नाइजीरिया के दक्षिणी राज्य एबोनी में इस साल लासा बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। एबोनी में सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक हयासिंथ एबेनी ने बुधवार को

अबकालिकी में संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार तक लासा बुखार से संक्रमित करीब 29 मामले पाये गये और करीब 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत से अब तक एबोनी में इस बीमारी के करीब 110 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button