भारत

कैंसर से जंग में विज्ञान की नई छलांग!

कैंसर आज दुनिया की सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में गिना जाता है। यह बीमारी हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती है और लाखों की जान ले लेती है। यह रोग शरीर की कोशिकाओं के अनियंत्रित विकास और प्रसार से होता है,  जो स्वस्थ ऊतकों को नष्ट कर देती हैं और शरीर के अन्य भागों में मेटास्टेसिस (फैलाव) का कारण बनती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कैंसर वैश्विक मृत्यु दर का लगभग एक-छठा हिस्सा है। साल 2022 में दुनियाभर में लगभग 2 करोड़ नए मामले सामने आए और करीब 97 लाख लोगों की मौत हुई। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की 2025 रिपोर्ट के अनुसार, अकेले अमेरिका में 6.18 लाख लोग कैंसर के कारण अपनी जान खो सकते हैं।

ऐतिहासिक झलक

कैंसर का उल्लेख लगभग 2500 वर्ष पहले यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स ने “कार्सिनोमा” कहकर किया था। भारत में प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में “अरबुद” और “ग्रंथि” जैसे शब्दों का प्रयोग मिलता है। 19 वीं शताब्दी में आधुनिक सर्जरी और माइक्रोस्कोपिक अध्ययन ने कैंसर को बेहतर ढंग से समझने का रास्ता खोला। 20 वीं शताब्दी में रेडिएशन, कीमोथेरेपी और बाद में इम्यूनोथेरेपी जैसी तकनीकों ने इलाज के नए रास्ते खोले और आज एमआरएनए वैक्सीन जैसी आधुनिक तकनीक इस इतिहास को एक नए अध्याय तक ले जाने का संकेत देती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777