भारत

दिल्ली वालों को बारिश से निजात मिलने की उम्मीद नहीं, 207 मीटर से नीचे पहुंचा यमुना का जलस्तर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने शनिवार और रविवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 70 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

207 मीटर से नीचे पहुंचा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में पुराने रेलवे पुल के नीचे यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को कम होकर 206.47 मीटर पर पहुंच गया, जो कई दिन से 207 मीटर के आसपास था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। हालांकि जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। दिल्ली में चेतावनी का निशान 204.50 मीटर जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। जलस्तर 206 मीटर पर पहुंचने के बाद नदी के आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता है।

पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के जोखिमों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं। नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के अस्थायी आवास के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, मयूर विहार, कश्मीरी गेट और आसपास के इलाकों में टेंट लगाए गए हैं।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से सुबह नौ बजे 50,629 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वजीराबाद बैराज से लगभग 1,17,260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बैराजों से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777