भारत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PoK में फिर एक्टिव हुए आतंकी, BSF की खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। अब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने इस मामले में बड़ी जानकारी साझा की है। मंगलवार, 27 मई 2025 को BSF के महानिरीक्षक जनरल शशांक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, PoK में जिन आतंकी लॉन्च पैड को भारत ने निशाना बनाया था, वहां फिर से आतंकी गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

सीमा पार से घुसपैठ की आशंका

शशांक आनंद ने कहा कि खुफिया इनपुट्स में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (इंटरनेशनल बॉर्डर) के रास्ते आतंकियों द्वारा भारत में घुसपैठ की संभावना जताई गई है। इसकी वजह से सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

PoK में आतंकी शिविर फिर सक्रिय

उन्होंने आगे बताया कि जम्मू-कश्मीर में LoC और जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ को लेकर कई खुफिया इनपुट्स मिले हैं। हालांकि, घुसपैठ की सटीक तारीख के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन आतंकी संगठन लगातार ऐसी कोशिशें कर रहे हैं। PoK में आतंकी शिविरों में आतंकियों की वापसी हो रही है, जहां उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद वे भारत में घुसपैठ की योजना बना सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

सांबा सेक्टर में पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ प्रस्तावित

13 मई को ऑपरेशन केलर के दौरान भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को ढेर किया था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया था। इससे पहले 10 मई को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद BSF ने सांबा सेक्टर में एक पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ रखने का प्रस्ताव भी दिया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777