भारत
केरलः राजीव चंद्रशेखर ने साधा माकपा शासन पर निशाना, कहा- कहा नौ सालों के शासनकाल में 42 हजार MSMEs हुए बंद
तिरुवनंतपुरम। केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के नौ साल के कुशासन ने केरल के औद्योगिक परिदृश्य को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है, जिसके कारण 42,000 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) बंद होने को मजबूर हुए हैं।



