भारत
वाराणसी जेल में बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी निलंबित
लखनऊ। वाराणसी जिला जेल में एक बंदी की फर्जी रिहाई के मामले में तत्कालीन जेल अधीक्षक, कारापाल एवं प्रभारी हवालात बंदी रिहाई तत्कालीन उप कारापाल को निलंबित कर दिया गया है। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जिला कारागार, वाराणसी में निरूद्ध बंदी सुनील कुमार उर्फ सुनील चौधरी, जो धोखाधड़ी और साइबर अपराधों में जेल में था, को फर्जी अभिलेख तैयार कर गलत तरीके से रिहा कर दिया गया था।



