उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

मुख्य सचिव ने भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर आयोजित ब्रेन स्टेम डेथ डिक्लेरेशन सेमिनार में किया प्रतिभाग

लखनऊ : मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) व डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एसजीपीजीआईएमएस द्वारा एचजी खुराना ऑडिटोरियम में आयोजित ‘ब्रेन स्टेम डेथ डिक्लेरेशन : वे टू  आर्गुमेंट डिसीज्ड डोनेशन’ सेमिनार में प्रतिभाग किया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि अंगदान से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जीवन का दूसरा मौका मिल सकता है। अंग दान के महत्व प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना होगा। अंग प्रत्यारोपण दर को और बेहतर बनाने के लिए की जाने वाली पहल को प्राथमिकता देना होगा। वह जल्द ही इस कार्यक्रम को गति देने के लिए सभी सरकारी स्टेकहोल्डर विभागों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने शासन की ऐसी अन्य प्राथमिकताओं के बारे में अपने अनुभव साझा किये। अंगदान को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए रील और नारा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

उन्होंने डॉ. राजेश हर्षवर्द्धन के नेतृत्व में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा एसजीपीजीआईएमएस में डॉ. आर०के० धीमान के नेतृत्व में डॉ. नारायण प्रसाद और डॉ. एमएस अनाड़ी के तहत चलाए जा रहे ट्रांसप्लांट कार्यक्रम की सराहना की।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा ने राज्य में अंग दान परिदृश्य को बढ़ाने के लिए चल रही पहलों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777