उत्तर प्रदेश

यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कुशीनगर, फतेहपुर के एसपी बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह की जगह कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को तैनात किया गया है। वहीं 2012 बैच के आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का एसपी बनाया गया है।

आईपीएस अजय कुमार को कमांडेंट 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से ट्रांसफर कर लखनऊ में कमांडेंट 32वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात एसपी अभिषेक यादव को प्रयागराज में पुलिस अधिक्षक रेलवे के तौर पर तैनात किया गया है। वहीं फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ में तैनात किया गया है।

IPS transfer

आईपीएस अधिकारियों का तबादला

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल का ट्रांसफर अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ किया गया है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएमसी अलीगढ़ में कमांडेट बनाया गया है। विवेक चंद्र यादव को अपर पुलिस आयुक्त. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777