उत्तर प्रदेश

आज उ0प्र0 को एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में नई पहचान मिल रही : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में निर्माणाधीन एवं नवीन एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं, औद्योगिक कॉरीडोर तथा डिफेंस कॉरीडोर के विकास की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बीते 07 वर्षों में उत्तर प्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। वर्ष 2017 तक मात्र 02 एक्सप्रेस-वे वाले इस प्रदेश में आज 06 एक्सप्रेस-वे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग भी 07 वर्ष पहले की तुलना में लगभग दोगुने हो गए हैं। आज उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में नई पहचान मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रत्येक दशा में आगामी दिसम्बर तक आम जनता के लिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखें, ताकि प्रयागराज कुम्भ-2025 में देश-दुनिया के श्रद्धालुगण गंगा एक्सप्रेस-वे पर यात्रा का लाभ उठा सकें।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति संतोषप्रद है। जनपद गोरखपुर, संतकबीर नगर, आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर के लिए यह शानदार कनेक्टिविटी का माध्यम बनेगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण समयबद्ध ढंग से पूरा करा लिया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए बुन्देलखण्ड की जीवनरेखा बन चुके बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे को चित्रकूट से जोड़ने के लिए कार्यवाही तेज की जाए। इसके लिए बजट भी प्राविधानित किया जा चुका है। यह बुन्देलखण्ड की कनेक्टिविटी को और बेहतर करने में बड़ा सहायक होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777