उत्तर प्रदेशभारत
पीएल पुनिया बोले-देश से संविधान मिटाना है BJP का काम, आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात
अब से कुछ देर पहले कांग्रेस मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश से संविधान को मिटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सौ फीसदी निजीकरण की पक्षधर भाजपा कानून में बदलाव कर आरक्षण के प्रावधान को खत्म कर देगी।
उन्होंने कहा कि ये चुनाव में नारा देते हैं कि अबकी बार 400 पार, लेकिन असल में इनके खुद के मंत्री और नेता आरक्षण को ख़त्म करने के लिए अभी से बयान दे रहे हैं। पूर्व सांसद ने बिना नाम लिए अलीगढ़ के एक भाजपा नेता का जिक्र भी बातचीत में किया।



