दिल्ली

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, 11 लोगों को निकाला गया बाहर

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को एक पंडाल गिर गया, जिसके नीचे फंस गए कम से कम 11 लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना पूर्वाह्न 11 बजे हुई।

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में पंडाल गिरने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि शुरू में दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया था। उन्होंने बताया कि बाद में नौ और लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में ज्यादातर मजदूर हैं।

अधिकारी ने बताया, ”स्टेडियम के द्वार संख्या दो के समीप शादी के लिए पंडाल खड़ा किया जा रहा था। घायलों को उपचार के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।” उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर पुलिस, दमकल सेवा कर्मी और एंबुलेंस मौजूद है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777