खबर

BJP Leader पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में BJP Leader दिलीप घोष पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया था। लोगों का समूह दार्जिलिंग दौरे पर आए BJP Leader को तत्काल इस क्षेत्र से जाने को कह रहा था। इससे पार्टी के बैठक स्थल पर अव्यवस्था फैल गई और बाद में कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया।
दार्जिलिंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैl और उनसे पूछताछ चल रही है। हम अन्य दोषियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करेंगे।” गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग ने अज्ञात स्थान से एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए इस हमले की निंदा की है। गुरुंग ने कहा, “इस हमले के पीछे जो भी है, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
वास्तव में जो लोग गोरखालैंड को पृथक राज्य बनाने का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने ही भाजपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया है। हम इसकी आलोचना करते हैं।” इस बीच कुछ अज्ञात लोगों ने पाटलेबास की ओर जाने वाली एक सड़क पर गड्ढे खोद दिए। पुलिस को शक है कि पुलिसकर्मियों की गतिविधि में बाधा डालने के लिए ऐसा किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पाटलेबास क्षेत्र में तीन स्थानों पर सड़क पर गड्ढे खोदे गए थे।
हमारा मानना है कि इसके पीछे किसी का गलत इरादा था। हमने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है।” भाजपा समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच उस समय मारपीट हुई जब BJP Leader घोष एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर बैठक स्थल पर पहुंचे थे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘विजय सम्मेलन’ का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777