उत्तर प्रदेश

लखनऊ में तेज आवाज के साथ ढह गई निर्माणाधीन बिल्डिंग, पुलिस ने सील किया एरिया

राजधानी में नाका इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग तेज आवाज के साथ ढह गई। इसके गिरने से आस-पास के कई मकानों में दरारें भी आ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार नाका के आर्यनगर स्थित एक ईमारत में बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था।

इसी बीच तेज आवाज के साथ इमारत गिर गई। इससे पास के मकानों में दरारे आ गई हैं। मौके पर पहुँची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।

हालाँकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आक्रोशित मोहल्ले वाले इसको लेकर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यहाँ बिल्डरों की सांठ-गाँठ से लगातार घनी आबादी में मौजूद इमारतों में बेतरतीब निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राजधानी के चर्चित अलाया अपार्टमेंट हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद मिलीभगत से अवैध निर्माण का ये खेल बदस्तूर जारी है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777