मध्य प्रदेश

CM Shivraj पर Kamal Nath का वार, बोले- उनकी घोषनाओं की मशीन आजकल डबल स्पीड पर चल रही

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला रहा है। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा निशाना साधा है। कांग्रेस कांग्रेस के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषनाओं की मशीन आजकल डबल स्पीड पर चल रही है।

क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के जम आशिर्वाद यात्रा पर भी तंज कसा। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जन माफी यात्रा निकालनी चाहिए। ये यात्राओं से जनता उनका मजाक उड़ा रही है। जिनको माफी मांगनी चाहिए वो आज आशीर्वाद मांग रहे हैं।

पैसा दो, काम लो
इससे पहले कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा था कि शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार पर एक्शन नहीं करते, बल्कि हर एक्शन में भ्रष्टाचार करते हैं। मध्य प्रदेश का 50% कमीशन राज हर रोज नए नजारे पेश कर रहा है। दिल्ली में बना नया मध्य प्रदेश भवन इसका ताजा उदाहरण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने जब दिल्ली में नए मध्य प्रदेश भवन की आधारशिला रखी थी तो किसी भी प्रदेश का सबसे सुंदर भवन बनाने का संकल्प लिया था।

लेकिन शिवराज जी ने उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। सरकारी अधिकारी खुद इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। अभी तो सिर्फ कुछ मदों में भ्रष्टाचार सामने आया है, ईमानदारी से जांच होगी तो यह भ्रष्टाचार का स्मारक साबित होगा। इनका कोई काम भ्रष्टाचार के बिना नहीं हो सकता। सचिवालय से लेकर देवालय तक और विद्यालय से लेकर चिकित्सालय तक शिवराज जी का एक ही मंत्र है: पैसा दो, काम लो।

असली रिपोर्ट कार्ड
कमलनाथ ने भाजपा का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ये है भाजपा का आज उजागर हुआ असली रिपोर्ट कार्ड: ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कोलारस विधायक जी के इस्तीफ़े के कारणः 1. भाजपा में जारी ‘महल का क़हर’ 2. अखंड भ्रष्टाचार की राशि को ‘प्रसाद-नेग’ बताते हुए।

उसकी सरेआम मंच पर ही बेशर्म माँग 3. जोड़-तोड़ की सरकार बनाने के बाद मप्र में मची त्राहि-त्राहि 4. भ्रष्टाचार के साथ भाजपाई मंत्रियों के अन्य ऐब… इस रिपोर्ट कार्ड के बाद भाजपाइयों को कुछ और सफ़ाई देनी है क्या? जनता तो भाजपा सरकार का 18 साल का हिसाब किताब करने को तैयार बैठी है, हिसाब दिवस भर तय होने का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777