राष्ट्रीय

गुजरात में अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान शुक्रवार को करेगी आप

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवालआगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम राज्य के लोगों की राय के आधार पर शुक्रवार को घोषित करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गत 29 अक्टूबर को केजरीवाल ने जनता से अपील की थी कि वह पार्टी से एसएमएस, व्हाट्सऐप, वायस मेल और ई-मेल के जरिये संपर्क करके बतायें कि राज्य में पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार किसे होना चाहिए।

उन्होंने तीन नवंबर तक लोगों से अपनी राय देने के लिए कहा था जिसके आधार पर चार नवंबर को पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल आप नेताओं में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोराठिया शामिल हैं।

केजरीवाल अहमदाबाद में शुक्रवार को पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान एक प्रेसवार्ता में करेंगे। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरण में एक और पांच दिसंबर को होंगे और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777