राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या पहुंचकर बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित जनपदों के हवाई सर्वेक्षण के क्रम मंे जनपद अयोध्या पहुंचकर बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस सम्बन्ध में आहूत एक बैठक में उन्होंने मण्डल तथा जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राहत कार्यों को पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव-2022 के आयोजन के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुश्री लता मंगेशकर चौक के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777