राष्ट्रीय

मुख्तार अंसारी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर हो रही छापेमारी

लखनऊ – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने मुख्तार अंसारी और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापे मारा। कहा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। जहां पर कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है।

ईडी ने मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों के दिल्ली, लखनऊ, मऊ और गाजीपुर स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसमें मुख्तार अंसारी का आवास भी शामिल है। ईडी की टीम गुरुवार तड़के मुख्तार अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित आवास पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की।

जेल में मिला था VIP ट्रीटमेंट
इससे पहले मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल में दो साल से अधिक समय तक वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने के मामले में जांच पूरी हो चुकी है। जांच कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट भी सौंप दी है। पंजाब की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप है कि मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल में शिफ्ट करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज की गई थी। ऐसे में आम आदमी पार्टी सरकार ने एफआईआर मामले की जांच के आदेश दिए थे।

कांग्रेस सरकार पर आरोप है कि 2 साल तक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस को नहीं सौंपा गया था। जबकि उनके कई मामले दर्ज थे। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी के साथ उनकी पत्नी भी कुछ वक्त तक जेल में रही थीं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777