राष्ट्रीय

‘हमें तानाशाही सरकार को हटाना है’,लालू प्रसाद यादव ने 2024 चुनावों को लेकर साधा PM मोदी पर निशाना

पटना – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुशील मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी झूठे हैं। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद राजद कोटे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह को लेकर विवाद खड़ा हो गया और भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर हमलावर है।

झूठे हैं सुशील मोदी
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 2024 चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें तानाशाही सरकार को हटाना है। मोदी को हटाना है। इसके साथ ही उन्होंने सुशील मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वो झूठे हैं। यह सब गलत है।

कार्तिकेय को किया जाए बर्खास्त
सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार के क़ानून मंत्री (कार्तिकेय सिंह) पर 2014 में अपहरण का मामला दर्ज़ है। जिसको उन्होंने अपने हलफनामे में भी स्वीकार किया है। उसी मामले में इनको 16 अगस्त को आत्मसमर्पण करना था। लेकिन वे शपथ लेने चले गए। यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी में था। इसके साथ ही उन्होंने कार्तिकेय सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777