फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी 137वीं जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक अनूठी प्रतिभा थे। जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में विशिष्ट योगदान दिया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और अद्वितीय प्रतिभा के धनी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।

उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना विशिष्ट योगदान दिया। राष्ट्रहित में समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। बिहार में तीन दिसंबर, 1884 को जन्मे प्रसाद भारत के एकमात्र राष्ट्रपति है। जिन्होंने दो कार्यकाल के लिए अपनी सेवाएं दीं। उनका 28 फरवरी 1963 को निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777