मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

सूदखोरों के लिए प्रदेश में चलाया जाएगा अभियान, CM शिवराज ने जारी किए निर्देश

भोपाल – राजधानी भोपाल में सूदखोरो के चक्कर में फंसकर मानसिक परेशानी के कारण एक परिवार के 5 सदस्यों के जहर पीने के बाद शासन-प्रशासन परेशान हो गए।

इस घटना के बाद मध्य प्रदेश में बढ़ते अवैध सूदखोरी पर लगाम लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। सीएम ने अवैध सूदखोरी के खिलाफ पूरे प्रदेश में सख्त अभियान चलाया जाएगा।

दरअसल शनिवार को सीएम शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय साहूकारी अधिनियम और अनुसूचित जाति ऋण विनियम की आवश्यक बैठक ली। इस बैठक में बढ़ते अवैध सूदखोरी पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद रहे।

आपको बता दें कि भोपाल में एक ही परिवारके 5 सदस्यों के जहर पीने पर सीएम शिवराज ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना असहनीय और ह्रदय विदारक। इसके साथ साथ मनमाने ब्याज लेने वाले सूदखोरों-साहूकारों पर अब कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777