उत्तराखंडफ्लैश न्यूज

उत्तराखंड राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्र में जवानों के साथ दीपावली उत्सव मनाया

राज्यपाल ले.जनरल गुरूमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल स्काट ईस्ट कैंप माणा में जवानों के साथ दीपावली मनायी।

देहरादून/ श्री बदरीनाथ: 4 नवंबर।राज्यपाल, ले0ज0 श्री गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया।

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।

श्री बदरीविशाल भगवान के दर्शन को पहुंचे महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री। श्री बदरीनाथ धाम: 4 नवंबर।सीमांत ग्राम माणा सेना कैंप में दीपावाली पर सेना के जवानों से मुलाकात के बाद मा. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरूमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान बदरीनाथ जी की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777