फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, नई पारी के नाम का किया ऐलान, बोले- उन्हें एक दिन पछताना पड़ेगा

चंडीगढ़ – पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दिया। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी के नाम का भी ऐलान किया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट में लिखा कि नई पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ है। पंजीकरण चुनाव आयोग के पास अनुमोदन के लिए लंबित है। पार्टी के चिह्न को बाद में मंजूरी दी जाएगी।

आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपमानित महसूस करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की इनसे भी नहीं बनती है और समय-समय पर वो विवादित बयान देते रहते हैं।

बढ़ गया था सिद्धू-अमरिंदर बयान

अपनी महत्वकाक्षाओं के चलते नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कर दिया था कि वो नवजोत सिंह सिद्धू को न तो प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का पद देना चाहते हैं और न ही उपमुख्यमंत्री का।

इसके बावजूद कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू की पीठ थपथपाई और उन्हें प्रदेश पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी। फिर भी मामला नहीं थमा और अंतत: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अब आगामी चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वो किसी भी हालत में सिद्धू को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे और उन्होंने सिद्धू को सुरक्षा लिहाज से खतरा भी बताया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777