उत्तर प्रदेश
सफीपुर में करंट लगने से महिला की मौत, आर्थिक तंगी से गुजर रहे परिवार पर गिरी बिजली
-
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों पर चलते हुए समाजिक कार्यकर्ता व सपा नेता स्वरित चौधरी ने तत्काल पहुंचाई राहत, तीन महीने का दिया राशन
-
सफीपुर में किसी को भी भूख से नहीं मरने देंगे: स्वरित चौधरी
उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। आर्थिक तंगी से गुजर रहे इस परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। महिला की दुखद मौत की खबर जैसे ही समाजिक कार्यकर्ता एवं सपा नेता स्वरित चौधरी को लगी वो अपनी टीम लेकर महिला के घर पहुंच गये। रानी नाम की इस महिला के घर की दुर्दशा देख वहां मौजूद रानी के पिता उलासी को तत्काल जरूरी समान उपलब्ध कराया और तीने महीने के राशन की व्यवस्था भी कर दीे। आस्ट्रेलिया व हावर्ड से पढाई कर लौटे सपा नेता स्वरित चौधरी सफीपुर बीते सात सालों से यहां सक्रिय हैं।




