फ्लैश न्यूजमनोरंजन

अनु मलिक की मां का 76 साल की उम्र में हुआ निधन, अरमान मलिक ने दी जानकारी

बॉलीवुड के लिए जुलाई का महीना बेहद ही दुखद रहा है। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया था। इसके बाद चंकी पांडे की मां भी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चली गईं। वहीं अब सिंगर अनु मलिक की मां का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है।

इसके बाद से ही अनु मलिक का पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। अनु मलिक के भतीजे और डब्बू मलिक के बेटे अरमान मलिक ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। और इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है।

अरमान मलिक ने अपनी दादी के निधन की जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड को खो दिया। मेरी दादीजान। मेरे जीवन का प्रकाश। मैं कभी भी इस नुकसान को नहीं भर सकता। एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता।

उन्होंने लिखा आप अबतक के सबसे प्यारे और कीमती इंसान थे। अरमान मलिक ने आगे अपने इस पोस्ट में लिखा मैं आभारी हूं। कि मैं आपके साथ इतना वक्त बिता पाया। अल्लाह मेरा फरिश्ता अब तुम्हारे साथ है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777