फ्लैश न्यूजमनोरंजन

‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम मंदाकिनी करने जा रहीं वापसी, 19 साल पहले फिल्म में आई थीं नजर

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की अभिनेत्री मंदाकिनी ने लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उनके चाहने वाले अभी भी उनको याद करते रहते हैं। फैंस को खुशखबरी देते हुए अब मंदाकिनी वापसी करने जा रही हैं।

स्क्रिप्ट पढ़ने में व्यस्त –
जी हां, मंदाकिनी इस वक्त स्क्रिप्ट पढ़ रही है। और जल्द ही वह किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। एक इंटरव्यू में उनके मैनेजर बाबूभाई थीबा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री दमदार किरदार की खोज में हैं।

मंदाकिनी के मैनेजर ने कहा कि ‘निश्चित रूप से वह वापसी करने वाली है। और इस वक्त वह स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वह फिल्में और वेब सीरीज करने के लिए तैयार है। लेकिन वह ऐसा प्रोजेक्ट चाहती है। जिसमें वह मुख्य किरदार में हों।

सबकुछ फाइनल हो जाने पर मंदाकिनी इस बारे में मीडिया को भी जानकारी देंगी। फिलहाल वह अपने प्रोजेक्ट को सेलेक्ट करने में व्यस्त हैं।

मंदाकिनी के भाई भानु ने उन्हें फिर से एक्टिंग में लौटने पर जोर दिया। भानु ने कहा कि ‘जब वह कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में गईं, मैंने देखा अभी भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। तब मैंने उनसे कहा कि उन्हें अपना एक्टिंग करियर फिर से शुरू करना चाहिए। उन्हें ‘छोटी सरदारनी’ में मुख्य किरदार ऑफर हुआ था। लेकिन मंदाकिनी ने रोल मना कर दिया। उन्होंने अनीता राज का नाम इसके लिए सुझाया।

सालों से बड़े पर्दे से दूर
बता दें कि मंदाकिनी आखिरी बार साल 2002 में बंगाली फिल्म ‘से अमर प्रेम’ में दिखी थीं। मंदाकिनी को राज कपूर की खोज माना जाता है। राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए के कास्ट किया। इसमें उनके छोटे बेटे राजीव कपूर की मुख्य भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद मंदाकिनी ने ‘डांस डांस’, ‘कहां है कानून’ और ‘प्यार करके देखो’ सहित अन्य फिल्में कीं लेकिन वह उतनी सफल नहीं हो सकीं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777