मनोरंजन

करिश्मा को रोता देखती थी करीना कपूर क्या थी उसकी वजह

बॉलीवुड का सबसे पुराना कपूर खानदान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना ही रहता है। इस खानदान की बेटियां करिश्मा और करीना अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ तक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इस बात से तो सभी वाकिफ है। कि कपूर खानदान की बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी।
कपूर खानदान की बेटी करिश्मा ने फिल्मों में काम कर इस परंपरा को तोड़ दिया। लेकिन करिश्मा से जुड़ा एक किस्सा ऐसा है। जब करीना यानि उनकी छोटी बहन उन्हें छुपकर रोते हुए देखा करती थी। अपने करियर के दौरान करिश्मा हर रात रोया करती थी।

प्रेम कैदी से हुई थी करियर की शुरुआत –
इस बात का खुलासा करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। करीना ने बताया था। कि करिश्मा अपने करियर की शुरुआत में हर रात को रोती थी। करिश्मा ने साल 1991 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म प्रेम कैदी से की थी। हालांकि यह फिल्म ज्यादा अच्छी नहीं चल पाई और फ्लॉप साबित हुई।
अपने करियर की पहली फिल्म से करिश्मा को बहुत उम्मीद थी। लेकिन उन्हें इससे वह सफलता हासिल नहीं हुई। जिसकी उन्हें चाहत थी। करिश्मा को इसके बाद राजा हिंदुस्तानी मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान नजर आए थे।

फिल्म राजा हिंदुस्तानी से मिला स्टारडम –
करिश्मा के करियर की यह वो फिल्म थी। जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। आपको बता दें कि करिश्मा के करियर की शुरुआत यह वो दौर था। जब बबीता रणधीर कपूर से बिना तलाक लिए अलग रह रही थी।

करीना ने इंटरव्यू के दौरान बताया था। कि वह करिश्मा के संघर्ष के दिनों की गवाह हैं। उन्होंने अपनी मां और करिश्मा को कई रात रोते हुए देखा है। बता दें कि करीना के बतौर अभिनेत्री करियर की शुरुआत में उनकी मां बबीता का बहुत बड़ा हाथ है।

करिश्मा इन दिनों फिल्मों से दूर है। और अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777