मनोरंजन

ऋतिक और सैफ विक्रम वेधा में नजर आएंगे, रणदीप हुड्डा ने इंस्पेक्टर अविनाश की शूटिंग शुरू की

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान तमिल ब्लॉकबस्टर ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्मनिर्माताओं की इस फिल्म को अगले साल सितंबर में रिलीज करने की योजना है। यह मूल फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। और इसमें दक्षिण के कलाकार आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे। इस फिल्म को हिंदी में नीरज पांडे बना रहे हैं।

फिल्म के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो सकती है। और इसे 30 सितंबर, 2022 को रिलीज करने पर विचार किया जा रहा। वहीं अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शनिवार को बताया कि उन्होंने ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी। वह पहली बार किसी वेब सीरीज में नजर आएंगे। इस अपराध-थ्रिलर शो का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं। अभिनेता (44) ने सेट की एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा की।

 

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777