मनोरंजन

अभिषेक, अमिताभ के बाद जया बच्चन कर रही हैं डिजिटल डेब्यू

बॉलीवुड की बच्चन फैमिली अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। चाहे वजह फिर पर्सनल हो या प्रोफेशनल। बच्चन परिवार के चाहने वालों की कमी नहीं है। जो उनके बारे में हर कुछ जानने को बेताब रहते हैं। अब ताजा खबर जया बच्चन को लेकर सामने आई है।

अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन बाद अब जया बच्चन भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो-सिताबो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। और अब खबरों की मानें तो जया बच्चन भी एक सीरीज के जरिए डिजिटल डेब्यू करेंगी जिसका नाम है सदाबहार।

जया बच्चन इस सीरीज की शूटिंग फरवरी से कर रही थी। लेकिन फिर कोविड की दूसरी वेव के बाद शूटिंग रोक दी गई। अब जब सिचुएशन थोड़ी ठीक हो रही है। तो शूटिंग का काम भी शुरू हो गया है। शूट के दौरान मेकर्स ने सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा।

हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कि ये सीरीज किस सब्जेट पर बेस्ड है। और इसमें जया बच्चन के अलावा और कौन से एक्टर्स हैं। हां, ये जरूर पता चल पाया है। कि सीरीज में जया बच्चन का किरदार काफी अहम है।

बता दें कि जया बच्चन 5 साल बाद वापस स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। वह लास्ट अर्जुन कपूर और करीना कपूर की फिल्म कि और का में नजर आई थीं। जो साल 2016 में रिलीज हुई थी।

हालांकि इसमें भी उनका गेस्ट अपीयरेंस था। साल 2016 के बाद से जया फिर किसी फिल्म या टीवी शो में नहीं नजर आईं। हालांकि वह विज्ञापनों में नजर आती रहती हैं। इसके अलावा वह राजनीति में बिजी रहती हैं। कई बार वह संसद में दिए अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777