पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता से की मुलाकात

कोलकाता – तृणमूल कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय से मंगलवार को मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले भी वह पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से उनके घर जाकर मुलाकात कर चुके हैं।

अभिषेक ने सोमवार को कहा था कि उनकी पार्टी का लक्ष्य देश के कोने-कोने तक पहुंचना है और इसकी योजना एक महीने में तैयार हो जाएगी।

रॉय के आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को तृणमूल से जुड़े मुद्दों की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी के भीतर की लड़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

डायमंड हार्बर से सांसद ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक शुभेन्दु अधिकारी से जुड़े सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

अधिकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने लिए नयी दिल्ली में हैं। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रत बख्शी, पार्थ चटर्जी और सुदीप बंदोपाध्याय से भी मुलाकात की है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777