फ्लैश न्यूजमनोरंजन

हिना खान और शहीर शेख का रोमांटिक सॉन्ग के वीडियो रिलीज

एक्ट्रेस हिना खान और शहीर शेख को नए म्यूजिक वीडियो ‘बारिश बन जाना’ में एक-दूसरे के साथ आप रोमांस करते देख सकते है। शहीर शेख और हिना दोनों ही टीवी के मशहूर चेहरे हैं। हिना ने तो बॉलीवुड फिल्में भी की हैं।शहीर और हिना दोनों ने आने वाले गाने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जब से उन्होंने म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया है यह सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रहा है। अब हिना ने एक नया बीटीएस वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शहीर शेख के साथ रोमांटिक सीक्वेंस की शूटिंग करती नजर आ रही हैं।

हिना खान ने बारिश बन जाना के सेट से एक नया बीटीएस वीडियो साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया। बारिश बन जाना। गाने के रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान हिना को हंसते हुए देखा जा सकता है।

इससे पहले हाल ही में हिना और शहीर ने बारिश बन जाना सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे ठंड के मौसम में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। प्रफुल्लित करने वाले क्लिप में, हिना और शाहीर को अपने सिर के चारों ओर तौलिया बांध कर ठंड में कांपते हुए देखा जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777