फ्लैश न्यूजमनोरंजन

हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ को टक्कर देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। खबर है कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती’ के सीक्वल ‘हीरोपंती 2’ में नवाज विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि इस बारे में नवाज या फिल्म की टीम की तरफ से ऑफिशियल घोषणा बाकी है।

रिपोर्ट की बात सच साबित होती तो दर्शकों को एक बार फिर से नवाज का खलनायक रूप देखने को मिलेगा। ऐसे किरदार करने में तो वैसे भी नवाजुद्दीन को महारत हासिल है। आपको याद दिला दें कि नवाजुद्दीन ‘हीरोपंती 2’ से पहले टाइगर के साथ फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में काम कर चुके हैं।

फिल्मफेयर के मुताबिक नवाजुद्दीन ‘हीरोपंती 2’ से जुड़ गए हैं। उन्हें विलेन की भूमिका के लिए चुना गया है। वह फिल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे। पर्दे पर दोनों को आमने-सामने देखना दिलचस्प होगा। उनके बीच जबरदस्त फाइट सीन होंगे।

अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘हीरोपंती 2’ की घोषणा पिछले साल हुई थी और इसकी शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हो गई थी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पहले ही फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया था। अहमद खान, टाइगर की ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में टाइगर के अलावा तारा सुतारिया भी हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777