भारत

गुजरात में किसानों के लिए चलाना पड़ेगा मुक्ति अभियान

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन नंवबर के आखिरी सप्ताह से जारी है और किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुजरात के किसानों के लिए मुक्ति अभियान चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वहां के किसान बंधन में है और किसान मुक्ति अभियान चलाना पड़ेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन लंबा चलेगा। आंदोलन देश के गांव-गांव में चला गया है। गुजरात के किसान बंधन में हैं। वहां किसान मुक्ति अभियान चलाना पड़ेगा। वहां पुलिस राज चल रहा है। भाजपा के नेता भी हमारे साथ जुड़ रहे हैं। संसद के घेराव की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

इससे पहले राकेश टिकैत गुजरात में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्हें किसानों का समर्थन प्राप्त नहीं हुआ। जिसके बाद दिल्ली से सटे हुए गाजीपुर बॉर्डर पर उन्होंने प्रतिक्रिया दर्ज कराई। उल्लेखनीय है कि किसान लगातार केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाने की अपील कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777