भारत

लखनऊ में निकलेगी कांग्रेस की ‘संविधान रक्षा यात्रा’, नेतृत्व करने पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने घोषणा की कि 26 नवंबर (संविधान दिवस) के अवसर पर पार्टी प्रदेश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक निर्णायक आंदोलन शुरू करने जा रही है। इस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं।

शांतिपूर्ण तरीके से ‘संविधान रक्षा यात्रा’ निकाली जाएगी

पुनिया ने बताया कि 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से ‘संविधान रक्षा यात्रा’ निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (नेहरू भवन) में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुरू होगी और एनेक्सी भवन होते हुए हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाप्त होगी। उन्होंने सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधते हुए पुनिया ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर करीब तेरह करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित कर खुलेआम ‘वोट चोरी’ की जा रही है, जो कि नागरिकों की आजादी और प्रजातंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने संविधान की ढाल बनकर भाजपा को 240 सीटों पर रोक दिया था और आगामी विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को परास्त करेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777