मनोरंजन

अभिनेत्री शशिकला को प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वयोवृद्ध अदाकारा शशिकला को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिला। शशिकला का 88 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। उन्होंने 1960 और 70 के दशक में ‘आरती’, ‘गुमराह’ और ‘छोटे सरकार’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन सहायक भूमिकाएं निभाईं थीं। प्रियंका चोपड़ा ने 2004 में आई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में शशिकला के साथ काम किया है। फिल्म में शशिकला ने सलमान खान की दादी का किरदार निभाया था।

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार देर शाम ट्वीट किया और दिवंगत अभिनेत्री को स्वर्ण युग की महान हस्तियों में से एक बताया। 38 वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा, एक उत्कृष्ट अभिनेत्री,स्वर्ण युग की महान हस्तियों में से एक वह सिनेमा पर अमिट छाप छोड़कर गई हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिलने सम्मान की बात है।

ओम शांति। शशिकला जी।” महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मी शशिकला जावलकर ने पांच साल की उम्र से ही स्टेज पर अभिनय करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म थी 1945 में आई ‘ज़ीनत’ थी जिसका निर्देशन जानी मानी अभिनेत्री नूरजहां के पति सैय्यद शौकत हुसैन रिजवी ने किया था। छह दशक के अपने करियर में शशिकला ने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777