भारत

महाभारत के शकुनी मामा और धृतराष्ट्र जैसे दो गुट: प्रियंका गांधी

असम विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आज असम में चुनाव प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने गोलाघाट में चुनावी प्रचार करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि असम भाजपा में दो गुट है।

जैसे महाभारत में शकुनी मामा थे और धृतराष्ट थे, उसी तरह से आज असम की सरकार में एक शकुनी समान नेता है और एक धृतराष्ट्र समान नेता है। दोनों ने असम की जनता को धोखा दिया है।

प्रियंका ने कहा कि 5 साल में भाजपा ने असम को गरीबी और दुखों से भरा है। उन्होंने काम करने के आपसे जो वादे किए थे, उन्होंने उस तरह से काम नहीं किया है। नीति आयोग की रिपोर्ट में लिखा है कि भाजपा शासन में असम में गरीबी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और असम के नागरिक शांति, प्रगति और समृद्धि की ओर बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777