उत्तर प्रदेश

बीजेपी के चार साल, विपक्ष का पलटवार

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपने चार वर्ष के कार्यकाल का जश्न मना रही है। इस माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को जनता के बीच में लाया जा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का कहना है कि प्रदेश सरकार चार वर्ष का शोक मना रही है। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद वादा किया था। कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी पर चार साल बीत जाने के बाद आज तक सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई है।

जिस तरह से आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 मार्च तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को चैलेंज भी किया है। पूर्व मंत्री का कहना है कि किसानों की आय दो गुनी करने की बात कही गई थी।

पर आज आलू की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हो रहा है।  कीमतें लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777