उत्तराखंडफ्लैश न्यूजराज्य

तीरथ सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किसे क्या मिला

उत्तराखंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों व राज्यमंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है . सीएम ने 8 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को उनके विभाग आवंटित किए हैं. वहीं सीएम तीरथ सिंह ने स्वास्थ्य, PWD, आबकारी, वित्त सहित 20 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखें हैं.

नए मंत्रिमंडल के शपथ लेने के बाद से ही मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी. हालांकि मंत्रिमंडल में पूर्व त्रिवेंद्र रावत सरकार में शामिल मंत्रियों के विभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. नए मंत्रिमंडल में 8 विधायक को कैबिनेट मंत्री और तीन विधायक को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. जिसके बाद मंगलवार को कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मंगलवार शाम को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आदेश जारी किए.

पूर्व BJP अध्यक्ष बंशीधर भगत को मिला शहरी विकास विभाग

मंत्रिमंडल में शामिल नया नाम और पूर्व BJP अध्यक्ष बंशीधर भगत को विधायी एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी दिया गया है. डॉ हरक सिंह रावत को पहले की तरह वन एवं पर्यावरण कौशल विकास, आयुष और श्रम दिया गया है. वहीं पेयजल, ग्रामीण निर्माण, जनगणना की जिम्मेदारी बिशन सिंह चुफाल को दी गई है.

गणेश जोशी को सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी

यशपाल आर्य को पहले की तरह परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण निर्वाचन दिया गया है. वहीं अरविंद पांडे को पहले की तरह विद्यालय शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंत्री सुबोध उनियाल के विभागों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. उनको पहले की तरह ही कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग दिया गया है. हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मसूरी विधायक गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग सौंपा गया है.

गन्ना विकास की कमान स्वामी यतिस्वरानंद  के हाथ

वहीं 3 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार में धन सिंह रावत को पहले की तरह सहकारिता प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग दिया गया. आपदा प्रबंधन अब मुख्यमंत्री ने धन सिंह रावत को दिया है. रेखा आर्य को पहले की तरह महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, मत्स्य पालन दिया गया है. साथ ही धन सिंह रावत से हटाकर दुग्ध विकास विभाग भी रेखा आर्य को दिया गया. स्वामी यतिस्वरानंद को भाषा पुनर्गठन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777