उत्तर प्रदेश

हुनर हाट के लिए चलेंगी 54 बसें, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुनर हाट का आयोजन राजधानी में किया जा रहा है. अवध शिल्प ग्राम में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक हुनर हाट का आयोजन होगा. इस दौरान यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से 54 बसों का विशेष तौर पर संचालन किया जाएगा. शिल्पग्राम के लिए बसें सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को मिलेंगी. लखनऊ के हुनर हाट में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकार, शिल्पकार और कारीगरों के स्वदेशी उत्पादों के 500 स्टॉल लगाए गए हैं.

सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि अवध शिल्प ग्राम हुनर हाट में जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से बसें चलाई जाएंगी. अहिमामऊ शहीद पथ के रास्ते अवध शिल्प ग्राम तक 10 बसें चलाई जाएंगी. स्कूटर इंडिया से ट्रांसपोर्ट नगर वाया अमौसी होते हुए शिल्पग्राम के लिए 10 बसें चलाई जाएंगी. चारबाग से तेलीबाग होते हुए अवध शिल्पग्राम तक 12 बसें जाएंगी. चारबाग से हजरतगंज, निशातगंज और पॉलिटेक्निक होते हुए अवध शिल्पग्राम के लिए 10 बसें जाएंगी. दुबग्गा से अवध अस्पताल और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 8 बसें और हजरतगंज से चारबाग, तेलीबाग होते हुए अवध शिल्पग्राम के बीच 4 बसें चलाई जाएंगी.

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777