उत्तर प्रदेश

किसानों की ट्रैक्टर परेड को पुलिस की हरी झंडी

नई दिल्ली : किसान प्रतिनिधियों और पुलिस के बीच 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने को लेकर वार्ता हुई. किसानों को परेड निकालने की इजाजत पुलिस से मिल गई है. किसान प्रतिनिधियों और पुलिस की बैठक के बाद किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि 26 जनवरी को किसान इस देश में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड निकालेंगे. पांच दौर की वार्ता के बाद ये सारी बातें कबूल हो गई हैं. सारे बैरिकेड खुलेंगे, हम दिल्ली के अंदर जाएंगे और मार्च करेंगे. रूट के बारे में मोटे तौर पर सहमति बन गई है.
योगेंद्र यादव ने कहा कि ’26 जनवरी को हम अपने दिल की भावना व्यक्त करने अपनी राजधानी के अंदर जाएंगे. एक ऐसी ऐतिहासिक किसान परेड होगी जैसी इस देश ने कभी नहीं देखी. यह शांतिपूर्वक होगी और इस देश के गणतंत्र दिवस परेड पर या इस देश की सुरक्षा आन-बान-शान पर कोई छींटा नहीं पड़ेगा.’ भारतीय किसान यूनियन के गुरनाम सिंह चादुनी ने कहा कि ‘मैं परेड में भाग लेने वाले किसानों से अनुशासन बनाए रखने और समिति द्वारा जारी निर्देश का पालन करने की अपील करता हूं.’

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777