खबरविशेष

हाजी Siraj Mehdi की माताश्री की छमाही मजलिस सम्पन्न

उoप्रo कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एंव अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी (Siraj Mehdi) पूर्व एम.एल.सी. की माता स्वo सैय्यदा हसन बांदी बीबी पत्नी स्वo विलायत हुसैन की छमाही की मजलिस (शोक सभा) 04 मार्च 18 को इमामबाड़ा शाह नजफ़ हज़रत गंज लखनऊ में हुई।

जिसको विश्व विख्यात मौलाना हुज्जतुल इस्लाम व मुसलेमीन आली जनाब सैo अली रज़ा रिज़वी साहब (लन्दन से पहली बार लखनऊ आये) ने मजलिस (शोकसभा) को सम्बोधित किया।

उक्त मजलिस (शोक सभा) में इराक़ स्थित कर्बला के रौज़ा-ए हज़रत अब्बास (अoसo) के मुखिया सैय्यद अहमद अल साफ़ी ने रौज़े की जानिब से एक प्रतिनिधि मंडल भी आया था जिसमें श्री मोहम्मद जालोखान शरई मुतव्वली रौज़ाए हज़रत अब्बास (अoसo) व श्री अदनान जालोखान तरजुमान(प्रवक्ता) रौज़ाए हज़रत अब्बास (अoसo) शामिल रहे।

उक्त प्रतिनिधि मंडल अपने साथ मौला हज़रत अब्बास (अoसo) के रौज़े का परचम भी साथ लाये जो मुसलमानों में बहुत पवित्र माना जाता है, की जि़यारत (दर्शन) भी कराई और अपने विचारों को रखा।

1 2Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777