भारत

कश्मीर में बढ़ी ठंड : गुलमर्ग-पहलगाम में पारा शून्य से नीचे; शोपियां सबसे ठंडा, जानें IMD का अलर्ट

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है तथा लोकप्रिय पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और पहलगाम में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोपियां जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया।

गुलमर्ग-पहलगाम में भी जमने लगी रात की ठंड

केंद्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.9 डिग्री कम है।

अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे और अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में यह एक डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने महीने के अंत तक घाटी में मुख्य रूप से शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777