मनोरंजन

92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई थीं ऐसे में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंगर की हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया था। स्वर कोकिला को कोरोना होने की खबर उनकी भांजी रचना ने दी थी।

लता दीदी की हालत फिलहाल ठीक है। रचना ने आगे कहा था कि उनकी उम्र को देखते हुए एहतियाती कारणों से ही उन्हें आईसीयू में रखा गया है। कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और दीदी के लिए प्रार्थना करें।  मंगेशकर को इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय, गायिका की छोटी बहन उषा ने कथित तौर पर कहा था कि गायिका को वायरल इंफेक्शन हुआ है।

बता दें, 92 वर्षीय गायिका ने कई भाषाओं में 1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए हैं। 28 नंवबर 1921 में लता मंगेशकर का जन्म हुआ हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही गायकी की शुरुआत कर दी थी। पिता के निधन के बाद उनपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी।

लता मंगेशकर की देश की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक थी। उन्होंने ना सिर्फ अपनी जादुई कला से सभी को अपना कायल बनाया बल्कि पाने अद्भुत व्यक्तित्व से भी सबकी पसंदीदा रही हैं। पिछले कई दिनों से कोरोना जैसी बीमारी से जूझते हुए लता दीदी के लिए पूरा देश दुआ कर रहता लेकिन उनका सफर इस दुनिया में अब खत्म हो गया है।

8 जनवरी को लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटिव होने और निमोनिया जैसी बीमारी का शिकार होने कर बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वताब से लेकर अब तक आईसीयू में ही थीं। अब फिल्म इंडस्ट्री सहित देश विदेश से लता जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि मिल रही है। सभी में शोक की लहर है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button