खेल-खिलाड़ी

90.23 मीटर दूर फेंका भाला, फिर भी नहीं मिला गोल्ड, PM मोदी ने कहा- भारत बहुत खुश और गौरवान्वित है

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर से ज्यादा दूरी का भाला फेंका है। नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का भाला जेवलिन थ्रो (Javelin Throw) किया। ऐसा कारनामा करने वाले नीरज चोपड़ा दुनिया के 25वें खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा हम इस लिए कह रहे हैं क्योंकि नीरज चोपड़ा 90 मीटर से ज्यादा दूरी का भाला फेंकने वाले तीसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज ने 90.23 मीटर के थ्रो के साथ ही इस लीग में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 90 मीटर की बाधा पार करके पहली बार 90.23 मीटर दूरी पर भाला फेंकने के लिए नीरज चोपड़ा की शनिवार को प्रशंसा की और इस सफलता का श्रेय उनके अथक समर्पण, अनुशासन एवं जुनून को दिया। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत बहुत खुश और गौरवान्वित है।”

चोपड़ा ने ‘डायमंड लीग’ के दोहा चरण में शुक्रवार को आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर दूरी पर भाला फेंका। वह दूसरे स्थान पर रहे। पहले स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर दूरी पर भाला फेंका। चोपड़ा 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंकने वाले तीसरे एशियाई और दुनियाभर के 25वें खिलाड़ी बन गए हैं। मोदी ने कहा, “शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन व जुनून का नतीजा है। भारत बहुत खुश और गौरवान्वित है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button