भारत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नये मामले सामने आए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नये मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 348 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,32,035 है। देश में संक्रमण के अब तक 4,49,99,438 मामले सामने आ चुके हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,055 हो गयी है। संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button