विश्‍व

यमन: अल बायदा गवर्नरेट में गैस स्टेशन पर विस्फोट में 7 की मौत, 65 घायल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अदन। मध्य यमन के अल बायदा गवर्नरेट में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 65 घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में क्षेत्र के प्रशासन के हवाले से यह जानकारी दी गयी। सूत्रों ने कहा, “विस्फोट अल बायदा गवर्नरेट के उत्तर में एन नसीफ क्षेत्र में एक गैस स्टेशन पर हुआ। इसके परिणामस्वरूप लगी भीषण आग में सात लोगों की मौत हो गई और 65 घायल हो गए, जिनमें से 15 की हालत गंभीर है।

सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट में 20 से ज्यादा कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सुरक्षा बलों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अल बायदा गवर्नरेट हाल ही में उत्तरी यमन पर शासन करने वाले शिया आंदोलन अंसार अल्लाह (हूती) के पक्ष के सैनिकों और उनका विरोध करने वाले सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष का स्थान रहा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button