
उत्तर प्रदेश
लखनऊ में दौड़ रहे खतरनाक 35 हजार ई रिक्शा, फिटनेस खत्म-अब आरटीओ ने लिया ये बड़ा निर्णय
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम ई रिक्शा रोजाना दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। ई रिक्शा चालकों की लापरवाही के चलते लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी रहती है।
राजधानी में 35000 के करीब ई रिक्शा सड़कों पर यात्रियों को सफर करा रहे हैं जिनकी वैधता फिटनेस खत्म हो चुकी है। रिक्शा चालक अपनी कमाई के चक्कर में चार यात्रियों की जगह 10 यात्री बैठते हैं। यही कारण है कि शहर में दुर्घटनाएं बढ़ रही है।
ई रिक्शा के अधिकांश चालक नाबालिक होते हैं जो सड़क पर बिना ट्रैफिक नियमों की जानकारी के रिक्शा चलाते नजर आते हैं ।
राजधानी की सड़कों ये ई रिक्शा खतरनाक हैं। कभी भी अनियंत्रित होकर हादसा कर सकते हैं। इनमें बैठने वाले यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। पुलिस ने ऐसे ई रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ से सिफारिश की है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



