राष्ट्रीय

30 रिटायर्ड IPS अधिकारियों की राष्ट्रपति को चिट्ठी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी वाले बयान के खिलाफ देश के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। इस पत्र पर कुल 30 सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। देश के राष्ट्रपति को संबोधित इस पत्र में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे की एक घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल का विरोध किया है।

केजरीवाल की रिक्शा यात्रा के दौरान हुआ था विवाद
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी गुजरात में भी काफी सक्रिय है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। और तरह-तरह की घोषणाएं भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक रिक्शा वाले के घर खाना भी खाया था। अरविंद केजरीवाल रिक्शा वाले के घर पहुंच गए। इस बीच गुजरात पुलिस के अधिकारी केजरीवाल को ऑटो में बैठने से रोका।

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया
हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने गुजरात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बहस की और उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा प्रदान नहीं करने के लिए कहा। केजरीवाल ने सुरक्षा के लिए आए पुलिस कर्मियों से कहा कि मुझे किसी तरह की सुरक्षा नहीं चाहिए। अब सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल द्वारा गुजरात पुलिस के लिए दिए गए बयान को चौंकाने वाला करार दिया है। पुलिस अधिकारियों के साथ केजरीवाल के दुर्व्यवहार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने राजनीतिक स्टंट बताया है।

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति पर क्या कहा
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में कहा कि अलोकप्रिय शब्दों और कार्यों के माध्यम से केजरीवाल खुद को एक राजनीतिक शहीद के रूप में चित्रित करना चाहते थे, हालांकि, ऐसा करके उन्होंने न केवल गुजरात राज्य में बल्कि पूरे देश में पुलिस बल को गलत तरीके से कलंकित किया है। इसलिए हम आपसे (राष्ट्रपति) विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि देश के मुखिया के रूप में हस्तक्षेप करें और अरविंद केजरीवाल को पुलिस के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार और घटिया व्यवहार के खिलाफ सलाह दें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777